×

छिड़काछिना -रौलमेल सड़क पर डामरीकरण न होने पर रौलमेल संघर्ष समिति का चुनाव बहिष्कार का निर्णय जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद समाप्त । क्षेत्र के दस हजार मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का लिया था पूर्व में निर्णय।

छिड़काछिना -रौलमेल सड़क पर डामरीकरण न होने पर रौलमेल संघर्ष समिति का चुनाव बहिष्कार का निर्णय जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद समाप्त । क्षेत्र के दस हजार मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का लिया था पूर्व में निर्णय।

* मेरो पहाड़*

पाटी (चम्पावत ) – लंबे समय से छिड़काछीना- रौलमेल सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर गुस्साये रौलमेल संघर्ष समिति का चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है । बृहस्पतिवार को रोलमेल संघर्ष समिति का एक शिष्ट मंडल अध्यक्ष पीतांबर गहतोडी़ के नेतृत्व में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय से मिला । तथा उन्हें अपनी दिक्कतों से अवगत कराया, ग्रामीणों का कहना था कि रोलमेल क्षेत्र में फल, सब्जी, मछली उत्पादन ,दुग्ध उत्पादन आदि सभी क्षेत्रों में लोग हाड़तोड़ मेहनत कर रहे है। लेकिन यातायात के सुगम साधन न होने के कारण उनके उत्पाद बाजारों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। छिलकाछिना से रोलमेल- बड़ेत में बनी आठ किलोमीटर लंबी सड़क डामरीकरण के अभाव में वीरान पड़ी हुई है ।जिसमें कोई भी वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त सड़क मार्ग का डामरीकरण करना मुख्यमंत्री जी की घोषणा में पहले से ही शामिल है जिसमें विभागीय कार्यवाही चल रही है। चुनाव के बाद इसमे कार्यवाही की जाएगी । जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शत प्रतिशत मतदान करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर हरि नंदन , सुंदर सिंह ,भैरव दत्त, रविंद्र सिंह, ग्राम प्रधान धीरज सिंह आदि लोग शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम के तहत लोहाघाट नगर में स्वयं सेवकों द्वारा किया गया पथ संचलन।

Next post

पूर्णागिरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र पाण्डेय ने लखीमपुर खीरी की महिला श्रद्धालु के गिरे हुए 7500 रुपये लौटा कर दिया ईमानदारी का परिचय।