×

आज मनाया गया सरकारी विद्यालयो में बैग लेस डे ।

आज मनाया गया सरकारी विद्यालयो में बैग लेस डे ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

प्रदेश भर में पहली बार आज कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के राजकीय विद्यालयों में (बैग लेस डे)बस्ता मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सभी विद्यालयों के छात्र बिना स्कूल बैग लिए स्कूल पहुंचे । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुशंसा के अनुरूप हर माह के अंतिम शनिवार को बस्ता रहित दिवस मनाए जाने का सुझाव किया गया था जिसके तहत आज जिले के सभी विद्यालयों में बस्ता मुक्ति दिवस मनाया गया । जिले के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने बताया कि प्रदेश के साथ ही चंपावत जिले में आज कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयो में (बैग लेश डे) बस्ता मुक्त दिवस मनाया गया । जिसके लिए पूर्व से ही इन विद्यालयों को निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत आज सभी विद्यालयों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम , मिट्टी के कार्य बागवानी संरक्षण सहित विभिन्न कार्य किए गए । इस दौरान आम दिनों की तरह शैक्षिक गतिविधियां नहीं की गई ।वही विद्यालयों में बिना बस्ते के आए छात्रों को भी बिना बस्ते के थोड़ा अलग महसूस हुवा । उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया व रोजाना की पढ़ाई से हटकर कुछ नया किया ।


खबरे शेयर करे :